भगवानपुर प्रखंड में सिंचाई यंत्रों पर मिलेगा 90% तक अनुदान, कृषि चौपाल में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित जोकिया पंचायत में बिहार सरकार के कृषि विभाग एवं आत्मा बेगूसराय द्वारा कृषि जन कल्याण चौपाल वसंतिक रबी महाभियान 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

- Sponsored Ads-

चौपाल को संबोधित करते हुए आत्मा बेगूसराय के उप परियोजना निदेशक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आत्मा द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रशिक्षण किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों को मुफ्त प्रशिक्षण, कृषि परिभ्रमण, फसल आधारित सलाह, जैविक खेती की जानकारी, कृषि यंत्रीकरण, मिट्टी परीक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण जैसी सेवाएं सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि आत्मा का उद्देश्य कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीकों को किसानों तक पहुँचाना है।

भगवानपुर प्रखंड में सिंचाई यंत्रों पर मिलेगा 90% तक अनुदान, कृषि चौपाल में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी 2प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शाश्वत कुमार ने PMKSY के तहत मिलने वाली सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों—स्प्रिंकलर, रेनगन और ड्रिप—की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों पर किसानों को 90% तक का अनुदान उपलब्ध है। इससे सिंचाई की लागत कम होती है, पानी की बचत होती है तथा फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। उन्होंने रबी बीज वितरण और कृषि यंत्रीकरण योजना के लाभों पर भी किसानों को जागरूक किया। सहायक तकनीकी प्रबंधक राजू कुमार ने ढींगरी (ऑयस्टर) मशरूम उत्पादन की तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी।

भगवानपुर प्रखंड में सिंचाई यंत्रों पर मिलेगा 90% तक अनुदान, कृषि चौपाल में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी 3

उन्होंने बताया कि यह कम लागत में अधिक लाभ देने वाली फसल है, जिसे 20–30°C तापमान पर आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए गेहूं व धान का भूसा उपयोग में लाया जाता है तथा फसल लगभग 2.5–3 महीने में तैयार हो जाती है।कार्यक्रम में अशोक कुमार, हरीमाधव सिंह, चंदा देवी, सज्जन देवी, केशव कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों महिला-पुरुष किसान उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article