नालंदा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्लाबोल,मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग,बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव की मांग, RJD ने दी दिल्ली कूच की चेतावनी

DNB Bharat Desk

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग में विवाद को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट के बाद देश भर में आंदोलन शुरू हो चुका है। बिहार के मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है ।

इसी कड़ी में नालंदा जिला में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा अस्पताल मोड़ पर पुतला दहन किया गया । इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग की। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के मनमानी पूर्ण रवैया के कारण देश भर में अराजकता का माहौल पैदा किया गया।

नालंदा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्लाबोल,मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग,बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव की मांग, RJD ने दी दिल्ली कूच की चेतावनी 2

वोटरों का नाम विलोपित कर एक पार्टी विशेष के पक्ष में काम करने का काम किया गया है। राजद कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि जिस प्रकार मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव के दौरान विभिन्न राज्यों में एएस आई आर लागू कर गरीबो का नाम काटने का काम किया गया वह लोकतंत्र की सीधी तौर पर हत्या है।

नालंदा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्लाबोल,मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग,बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव की मांग, RJD ने दी दिल्ली कूच की चेतावनी 3राजद कार्यकर्ताओं ने कहा बिहार और बंगाल में फर्जी तरीके से चुनाव करवाकर बीजेपी सरकार बनाने का काम किया।कार्यकर्ताओं ने बिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग की अन्यथा कार्यकर्ता दिल्ली पर चढ़ाई करने का काम करेंगे।

Share This Article