आरसीएसएस कॉलेज बीहट के शिक्षक, कर्मचारियों ने सामूहिक उपवास रख कर किया धरना प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बेनर तले प्राचार्य डॉ राजन कुमार के नेतृत्व  में आर सी एस एस कॉलेज बीहट के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने महाविद्यालय बीहट के परिसर में बुधवार को अपनी मांगो को लेकर 10 बजे दिन से संध्या 03 बजे तक राज्यव्यापी सामूहिक सत्याग्रह के अंतर्गत  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सामूहिक उपवास कर सरकार के खिलाफ आक्रोश का इजहार किया।

- Sponsored Ads-

वही प्राचार्य डॉ राजन कुमार ने कहा  कि राज्य के वित्तरहित अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों, इंटरमीडिएट एवं सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों-कर्मचारियों को वेतन, पेंशन, बकाये अनुदान भुगतान, माध्यमिक विद्यालयों के मान्यता को बहाल रखने की अवधि 3 वर्ष बढ़ाने एवं नियमावली में संशोधन आदि मुख्य मांगों को लेकर हमारा संघर्ष जारी है।हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो आगे भी हम सभी वित्तरहित अनुदानित शिक्षक कर्मचारी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे,।

आरसीएसएस कॉलेज बीहट के शिक्षक, कर्मचारियों ने सामूहिक उपवास रख कर किया धरना प्रदर्शन 2मौके पर डॉक्टर राजेंद्र कुमार , प्रो अर्जुन शर्मा ,डॉक्टर कुमारी मंजू सिंह ,डॉक्टर कुमारी आशा सिंह, कंचन वर्मा, सीमा कुमारी, सच्चिदानंद सिंह, मनीष कुमार झा, प्रो राजीव नंदन मिश्रा, विष्णुदेव दास, डॉक्टर शैलेंद्र राय, वाल्मीकि सिंह, प्रो हेमंत कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज प्रसाद, रितु कुमारी, उमेश साह,शिवम कुमार, नीतू कुमारी , लक्ष्मी प्रसाद यादव समेत महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Share This Article