वीरपुर में सहमति जीविका महिला समिति चुनाव: नामांकन के पहले दिन 12 महिलाओं ने दाखिल किया पर्चा

DNB Bharat Desk

सहमति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड नौला के प्रबंधकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन के प्रथम दि न कुल 12 सदस्य पद हेतु 12 महिलाओं ने अपना नामांकन दाखिल किया। 

- Sponsored Ads-

बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि कुल 12 सदस्यों में से 6 सामान्य, 2 पिछड़ा, 2 अत्यंत पिछड़ा व 2 अनुसूचित जाति की महिला हेतु पद आरक्षित है। सभी सीटों पर 1-1 नामांकन दाखिल किया गया है। 9 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया जायेगा।

वीरपुर में सहमति जीविका महिला समिति चुनाव: नामांकन के पहले दिन 12 महिलाओं ने दाखिल किया पर्चा 2 नामांकन पत्रों की संवीक्षा 10 अप्रैल को होगी तथा नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह का आवंटन 13 अप्रैल को किया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर मतदान व मतगणना 20 अप्रैल को कराया जायेगा।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article