समस्तीपुर नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति का गठन संपन्न, चुनाव के जरिए चुने गए 7 नए सदस्य

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न हो गया। सदर अनुमंडल परिसर स्थित सभा कक्ष में निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में मतदान कराया गया, जिसके बाद सात पार्षदों को समिति का सदस्य चुना गया। चुनाव परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 12 की अर्चना कुमारी, वार्ड 14 के रंजीत कुमार साह, वार्ड 15 के विकास कुमार, वार्ड 16 के चंदन कुमार, वार्ड 26 की राफिया जबीं, वार्ड 32 की ममता कुमारी तथा वार्ड 37 के शिव शंभू कुमार सशक्त स्थायी समिति के सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति का गठन संपन्न, चुनाव के जरिए चुने गए 7 नए सदस्य 2परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर मेयर अनिता राम ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मेयर ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति नगर निगम की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विकास योजनाओं की स्वीकृति, बजटीय प्रबंधन, प्रशासनिक निर्णयों और विभिन्न परियोजनाओं के संचालन में समिति की अहम भूमिका रहती है।

समस्तीपुर नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति का गठन संपन्न, चुनाव के जरिए चुने गए 7 नए सदस्य 3उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे निर्वाचन प्रक्रिया पूरे समय शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। मतदान के दौरान निगम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

समस्तीपुर नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति का गठन संपन्न, चुनाव के जरिए चुने गए 7 नए सदस्य 4परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।नगर निगम की निर्णय प्रक्रिया में सशक्त स्थायी समिति को प्रमुख इकाई माना जाता है। नई समिति के गठन के बाद विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय स्वीकृतियों और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

Share This Article