डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के विभिन्न पदों हेतु नामांकन की प्रक्रिया के दुसरे दिन गुरुवार को 12 लोगों ने नाम जदगी का पर्चा प्रखंड सह निरवाचि पदाधिकारी के कार्यालय में दाखिल किया ।
- Sponsored Ads-

इस संबंध में बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि नामांकन के दिन अध्यक्ष पद हेतु एक, मंत्री पद हेतु दो तथा प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पद हेतु महिला 3 और पुरुष 6 लोगों ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि 21 एवं 22 अगस्त को संवीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है।
नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन 25 अगस्त को किया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर मतदान एवं मतगणना का कार्य एक सितंबर को होगा।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट