डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद शिवगतुल्लाह उर्फ डब्बू खान समस्तीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्नातक मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की।
डब्बू खान ने स्नातक मतदाताओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मुद्दों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने मतदाताओं से कहा कि चुनाव जीतने के बाद कई उम्मीदवार अपने क्षेत्र में नहीं आते, लेकिन वे लगातार क्षेत्र में रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए काम करेंगे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट