तीन मोबाइल और इलेक्ट्रिक तराजू भी जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय)। तेयाय ओपी क्षेत्र के चौधराइन पोखर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी बद्री सिंह के पुत्र रोहित कुमार और मुन्ना पासवान के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है।
तेयाय ओपी अध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों युवकों के पास से 11.38 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट