डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला डॉक्टर पर एसिड से हमला कर इलाके में सनसनी फैला दी। आरोप है कि अस्पताल से अपने घर लौट रही महिला डॉक्टर पर पीछे से एसिड से भरी बोतल फेंकी गई।
हालांकि, बोतल जमीन पर गिर गई, लेकिन उसमें मौजूद एसिड महिला डॉक्टर के शरीर पर पड़ गया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष कुमार, सदर डीएसपी-1 प्रशांत कुमार और नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने महिला डॉक्टर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए समस्तीपुर जिले के रहने वाले नामजद आरोपी गौतम झा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला डॉक्टर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।दरअसल, पूरी घटना बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले की है। बताया जाता है कि पोखरिया मोहल्ले में निजी अस्पताल चलाने वाली डॉक्टर सुनीति कुमारी 12 अक्टूबर की रात अपने अस्पताल से हर्रख स्थित आवास लौट रही थीं।
इसी दौरान आरोप है कि उनका पीछा कर रहे एक युवक ने मोहल्ले में प्रवेश के समय पीछे से एसिड से भरी बोतल फेंक दी। बोतल जमीन पर गिर गई, लेकिन एसिड के संपर्क में आने से महिला डॉक्टर घायल हो गईं।घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
एसपी मनीष कुमार, सदर डीएसपी-1 प्रशांत कुमार और नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।इस मामले में सदर डीएसपी-1 प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला डॉक्टर के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और समस्तीपुर जिले के रहने वाले नामजद आरोपी गौतम झा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला डॉक्टर के अस्पताल के पास ही दुकान चलाता है।
पुलिस ने यह भी बताया कि महिला डॉक्टर ने अपने बयान में पिछले तीन महीने से आरोपी द्वारा पीछा किए जाने और चोरी-छिपे तस्वीरें खींचने की बात कही है। हालांकि, पुलिस इन आरोपों सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला डॉक्टर के पति के साथ पिछले करीब आठ वर्षों से विवाद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।वहीं, घटना के बाद महिला डॉक्टर की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया है।
उनके अस्पताल में भी सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। फिलहाल महिला डॉक्टर मीडिया से बातचीत करने को तैयार नहीं हूँ।
डीएनबी भारत डेस्क