डीएनबी भारत डेस्क
दरभंगा स्नातक चुनाव के मद्देनजर वीरपुर थाना की पुलिस ने थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में खैय पुल के पास बुधवार को सघन बाहन जांच अभियान चलाया।
जिसका नेतृत्व पुलिस पदाधिकारी ऋषि केस भारत द्वाज कर रहे थे।इस दौरान पुलिस के द्वारा बाइक सवार के डांर, डिक्की,बैग, हेलमेट आदि की जांच बारीकी से किया जा रहा था।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि 15 बाइक सवारों से 15 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट