समस्तीपुर: शराबबंदी की खुली पोल, जेल परिसर के पास शराब की बोतलों से मॉर्निंग वॉक कर रहे अधिवक्ता घायल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जेल कैंपस के आसपास शराब की बोतलें खुलेआम मिलने का मामला सामने आया है। दूधपुरा पुरानी हवाई अड्डा ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक के दौरान जिले के चर्चित अधिवक्ता ठाकुर विक्रम सिंह शराब की बोतलों पर पैर पड़ने से घायल हो गए।

घटना के बाद सामने आए वीडियो ने इलाके में सुरक्षा और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जेल कैंपस के समीप पुरानी हवाई अड्डा ग्राउंड में शराब की कई खाली बोतलें इधर-उधर बिखरी पड़ी हैं। जिस स्थान पर आम लोग सुबह टहलने और व्यायाम करने पहुंचते हैं, वहां इस तरह शराब की बोतलों का मिलना चिंता का विषय है।

समस्तीपुर: शराबबंदी की खुली पोल, जेल परिसर के पास शराब की बोतलों से मॉर्निंग वॉक कर रहे अधिवक्ता घायल 2घटना के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जेल परिसर जैसे संवेदनशील स्थान के आसपास शराब की बोतलें आखिर कैसे पहुंचीं? क्या यहां शराब का सेवन किया जाता है या शराब तस्करों द्वारा किसी गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है? अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और शराब की बोतलों के स्रोत का पता लगाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।हालांकि DNB BHARAT इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।

Share This Article