बरौनी: हर्ल से अमोनिया गैस की दुर्गंध फैलने से मचा हड़कंप, स्कूल में शिक्षिका बेहोश, कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी

DNB Bharat Desk

सोमवार की सुबह  हर्ल बरौनी के अमोनिया गैस के दुर्गध से बीहट  के आसपास के क्षेत्र में अचानक से हड़कंप सी मच गई। अमोनिया गैस के दुर्गंध फैलने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेल शोधक कालोनी बीहट में चल रहे चेतना सत्र ,प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों, शिक्षक शिक्षिका को आ़ंख और नाक में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी ।

 जिसके बाद विद्यालय के प्रधान मनोज कुमार, शिक्षक प्रदीप कुमार ने प्रार्थना सभा को बीच में बंद करके सभी बच्चों को तत्क्षण क्लास रुम में भेज दिया ।इसी दौरान बीहट मुंशी टोला निवासी शिक्षिका कुमारी उमा भारती विद्यालय पहुंची और कुछ देर में बेहोश होकर मैदान में ही गिर गई।उसके बाद शिक्षकों ने पानी का छिटा देकर होश में लाया। उक्त शिक्षिका को उल्टी हो गई।

बरौनी: हर्ल से अमोनिया गैस की दुर्गंध फैलने से मचा हड़कंप, स्कूल में शिक्षिका बेहोश, कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी 2 वही कक्षा चार की छात्रा आयुषी कुमारी, आदित्य कुमार, कक्षा तीन के पियूष कुमार को भी सांस लेने में परेशानी व आंख, नाक में जलन अधिक होने के बाद सीएचसी बरौनी से एम्बुलेंस आया और सभी को ईलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया । जहां डाक्टर ने दो घंटे तक आक्सीजन लगाकर रखा और दवा पानी चढा़या।तब जाकर  महिला शिक्षिका को होश आया और सभी बच्चे का ईलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। 

बरौनी: हर्ल से अमोनिया गैस की दुर्गंध फैलने से मचा हड़कंप, स्कूल में शिक्षिका बेहोश, कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी 3विद्यालय प्रधान मनोज कुमार, शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अमोनिया गैस के दुर्गंध से छात्र आरुषि कुमारी, अम्मी, नंदनी कुमारी, आदित्य कुमार, मो सैफ, आयुषी, मुस्कान, संदीप, अमृता,सोनम,राधिका, राजनंदिनी, पियूष को आंख में जलन, सांस में परेशानी हुई थी। इसके अलावा संस्कार गुरुकुल के बच्चों, रिफाइनरी रोड के दुकानदार दुकान सहित अन्य राहगीरों व ग्रामीण को अमोनिया गैस के दुर्गंध से कुछ पल के परेशानी बढ़ गई थी। 

बरौनी: हर्ल से अमोनिया गैस की दुर्गंध फैलने से मचा हड़कंप, स्कूल में शिक्षिका बेहोश, कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी 4घटना करीब 9 बजकर 45 मिनट से 10 बजकर 15 मिनट तक दुर्गंध हुआ था।इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण, राम गोविंद सहित अन्य विद्यालय पहुंच बच्चों के हालात से अवगत होकर ईलाज हेतु सीएचसी बरौनी भेजा गया।

इस संबंध में हर्ल बरौनी के वरीय मानव संसाधन पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि हर्ल खाद कारखाना विचार दस दिनों से सलाना मेंटनेंस को लेकर प्लांट शट डाउन चल रहा था।

 रविवार को शट डाउन के बाद प्लांट को स्टार्ट किया गया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान चिमनी से बडा़  फ्लैम  निकल रहा था।उसी चिमनी फ्लैम से अमोनिया गैस का दुर्गंध थोडा़ बहुत निकला होगा। लेकिन इससे जान माल का कोई नुक्सान नहीं है। उन्होंने कहा प्लांट से अमोनिया गैस का रिसाव होने की सूचना अफवाह है।

 बरौनी: हर्ल से अमोनिया गैस की दुर्गंध फैलने से मचा हड़कंप, स्कूल में शिक्षिका बेहोश, कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी 5कोई भी तरह का अमोनिया रिसाव प्लांट से नहीं हुआ है।अब प्लांट से फिर से खाद उत्पादन शुरू हो गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील किया है कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article