बेगूसराय में करंट के चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां करंट के चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव की है। बताया जा रहा है कि बिजली के करंट लगने से मां और बेटे की मौके पर मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। उसी दौरान 15 वर्षीय आर्यन कुमार रिक्शे से सट गया और करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के लिए मां पावित्री देवी भी दौड़ परी। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। इस दौरान करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डरहा गांव निवासी नंदलाल राय की पत्नी 37 वर्षीय पावित्री देवी और उनके पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

बेगूसराय में करंट के चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा के ऊपर गिरे बिजली तार से यह हादसा हुआ। इस घटना ने दुर्गापूजा के उत्साह पर भी गहरा असर डाला है। घटना की जानकारी मिलते ही बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, मुखिया योगेंद्र राय समेत कई गणमान्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार से अविलंब उचित मुआवजे की मांग की गई है।वहीं, बखरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है।

Share This Article