दरभंगा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए की जीत की रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर, 3 अक्टूबर 2026। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी तैयारियों को लेकर शनिवार को समस्तीपुर में जिला एनडीए की बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में एनडीए के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

दरभंगा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए की जीत की रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी 2बैठक को संबोधित करते हुए एनडीए नेताओं ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में संगठन की मजबूती के साथ-साथ मतदाताओं से प्रभावी संवाद स्थापित करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं तक एनडीए की नीतियों और सरकार के कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया गया।

नेताओं ने कहा कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव को लेकर एनडीए के सभी घटक दलों के बीच समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने, मतदाताओं से संपर्क करने और चुनावी गतिविधियों की लगातार समीक्षा करने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार के विकास को गति देने के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी अभियान में जुटना होगा।

दरभंगा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए की जीत की रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी 3इस दौरान एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, मोहिउद्दीनगर विधायक राजेश कुमार सिंह, एनटीपीसी निदेशक सुशील चौधरी, भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह, हम जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष नीशांत कुमार समेत कई नेताओं ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक में शशिकांत आनंद, विमला सिंह, प्रो. शील कुमार राय, प्रो. अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, संजीव साह, जयकृष्ण झा, अनंत कुशवाहा, सुनील कुमार गुप्ता, ललन सिंह, सुनील राय, मनोज सिंह, वैद्यनाथ झा, जिला मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, अनश रिजवान, अमित कुमार मुन्ना, राजकिशोर हजारी, नीरज भारद्वाज, श्याम पासवान, कृष्ण मोहन गुप्ता, विष्णुदेव कुशवाहा, संजय सिंह, रामाकांत राय, वीणा साह, मनोरंजन मोदीन, कपिल देव चौधरी, नीरज चौधरी, अशोक नायक, अशोक निषाद, अशोक चौधरी और शशिभूषण शर्मा सहित बड़ी संख्या में एनडीए नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरने और संगठन के निर्धारित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने की अपील की गई। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला मंत्री एवं उजियारपुर विधानसभा प्रभारी जगदेव राम ने किया।

Share This Article