डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का में सभी बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से बाल संसद एवं मीना मंच का चयन किया गया।

जिसमें प्रधानमंत्री पद वर्ग अष्टम की अनन्या कुमारी,उप प्रधानमंत्री वर्ग अष्टम के कमल किशोर कुमार,शिक्षा मंत्री जुली कुमारी,उप शिक्षा मंत्री सोनम कुमारी,स्वास्थ्य मंत्री रानी कुमारी,उप स्वास्थ्य मंत्री रूपेश कुमार,पर्यावरण मंत्री रुचि कुमारी,उप पर्यावरण मंत्री प्रियांशु कुमार,खेल मंत्री कोमल कुमारी,उप खेल मंत्री संतोष कुमार,पुस्तकालय मंत्री रोशीता कुमारी,उप पुस्तकालय मंत्री अभिनव कुमार का चयन किया गया।
साथ ही मीना मंच में मीना, राधिका कुमारी एवं मीना मंच के सदस्य प्रतिमा कुमारी,मधु कुमारी,निबाह कुमारी, अंशु कुमारी,खुशबू कुमारी का चयन हुआ।मौके पर प्रधानाध्यापक शंभू महतो,फोकल शिक्षक शुभम कुमार,शत्रुघ्न कुमार महतो,पंकज कुमार,सिकंदर सहनी, कुमारी साधना,कुमारी लक्ष्मी,संजीत कुमार एवं अन्य मौजूद थे।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्र की रिपोर्ट