डीएनबी भारत डेस्क
हसनपुर (समस्तीपुर): बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 की रणनीतिक तैयारियों के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन विस्तार किया है। चुनाव को लेकर पार्टी के प्रभारी, विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने हसनपुर प्रखंड की परोरिया पंचायत निवासी एवं वरिष्ठ राजद नेता सत्यविंद पासवान को समस्तीपुर जिले का सह प्रभारी मनोनीत किया है।
सत्यविंद पासवान के मनोनयन की घोषणा के बाद हसनपुर सहित पूरे समस्तीपुर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, राजद जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू भूषण यादव, राजद नेता राम प्रमोद यादव, विदुर झा, युवा राजद नेता कुमुद रंजन और अभिषेक यादव ने सत्यविंद पासवान को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपने के लिए विधायक सह चुनाव प्रभारी आलोक कुमार मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
राजद के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सत्यविंद पासवान के संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और इससे जिले में स्नातक मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान को नई गति मिलेगी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट