खगड़िया की बेटी नेहा प्रवीण ने 483 अंक के साथ बिहार में लाई चौथा स्थान

DNB Bharat

बधाई देनें वालों का लगा तांता

डीएनबी भारत डेस्क 
खगड़िया जिला के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के गोगरी प्रखंड अंतर्गत श्रीनिया गांव की नेहा प्रवीन ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम में 483 अंक हासिल कर अपने माता-पिता, गांव सहित जिला का नाम रौशन किया है।

बताते चलें कि नेहा प्रवीण ने पूरे बिहार में खगड़िया ज़िला का चौथा स्थान प्राप्त कर ज़िला का नाम रोशन किया है, जिसका प्रतिशत 81.04℅ है। पुछताछ में बताया कि वह गांव के ही टीएनबी स्कूल की छात्रा है।

- Sponsored Ads-

इनके पिता दर्जी का काम करते है, वहीं जब आज दोपहर में रिज़ल्ट आया तो बधाई देने वालो का तांता लग गया। जब नेहा से पूंछा गया बड़े हो कर किया बनना चाहते हो, तो बोली की हम आफिसर बन देश का सेवा करना चाहते हैं।

मतलब पुलिस विभाग में जाना चाहते है। वहीं गोगरी से अलविदा आफरीन ने 435 नम्बर लाकर मां, पिता और गांव का नाम रोशन की है। आबिदा ने बताया की डॉक्टर बन के समाज की सेवा करना चाहती है, जिसके पिता चश्मा दुकान चलाने के साथ पत्रकारिता भी करते है और माँ सेविका है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article