नालंदा: 2 करोड़ 88 लाख की लागत से बने पक्की सड़क का जेडीयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने किया उदघाटन

DNB Bharat Desk

 

बिंद प्रखंड के मकनपुर बकरा गांव में किया गया उद्घाटन

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बिंद प्रखंड के मकनपुर बकरा गांव में 2 करोड़ 88 लाख की लागत से बने सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि विकास के लिए जात-पात का कोई बंधन नहीं होता और वे सभी लोगों के विकास के लिए काम करते है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: 2 करोड़ 88 लाख की लागत से बने पक्की सड़क का जेडीयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने किया उदघाटन 2उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और उनका एकमात्र मकसद अस्थावां विधानसभा का विकास करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी गांवों में इसी तरह विकास कार्य होंगे।डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा विकास पर ध्यान देते हैं और उनके नेतृत्व में ही आज सभी गांवों में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज चंद मिनटों में ही कोई भी गांव से प्रखंड मुख्यालय पहुंच सकता है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article