विधायक कुंदन कुमार सिंह ने वीरपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर 5 सड़कों का किया शिलान्यास 

DNB Bharat Desk

नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह ने वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को 5 सड़कों का शिलान्यास किया। इसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग के ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। इस दौरान विधायक ने कहा कि सड़कों के बन जाने से क्षेत्र में आवागमन की व्यवस्था बेहतर होगी और ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा। 

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि निर्माण पर 6 करोड़ 73 लाख की राशि व्यय होगी। विधायक ने वीरपुर पीडब्लूडी रोड से कोरिया तक 5.1 किलोमीटर रोड का शिलान्यास किया। इस पर कुल 4 करोड़ 44 लाख 90 हजार रुपए खर्च होंगे। दूसरी सड़क रोस्तमा गांव में 1. 520 किलोमीटर बनेगी। इस पर 88 लाख 20 हजार लागत आएगी। पकड़ी महावीर स्थान से सिकरहुला तक 820 मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

 इसकी प्राक्कलित राशि विधायक कुंदन कुमार सिंह ने वीरपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर 5 सड़कों का किया शिलान्यास  249 लाख 83 हजार 100 रुपए है। वहीं बड़हारा बांध से लंका टोला प्राथमिक विद्यालय पथ का भी शिलान्यास किया गया। 750 मीटर की यह सड़क 45 लाख 87 हजार 700 रुपए से बनाई जाएगी। वहीं फकीर टोला पथ 730 मीटर दूरी तक स्वीकृत हुई है। 

विधायक कुंदन कुमार सिंह ने वीरपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर 5 सड़कों का किया शिलान्यास  3इस पर कुल लागत 44 लाख 45 हजार 300 रुपए है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कुंदन भारती,रूपेश गौतम,मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, राकेश कुमार,सौरभ जायसवाल,विजय पासवान,मुखिया दीपक कुमार नवीन कुमार,ललन कुमार आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article