अनंत सिंह द्वारा जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन पर बोले डिप्टी सीएम विजय चौधरी- ‘मामला पार्टी के संज्ञान में, जल्द होगा फैसला’
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने एलजेपी रामबिलास सुप्रीमो चिराग पासवान के हालिया बयान पर जबाब देते हुए कहा है कि हमको तो ऐसा नही लगता है कि बिहार में ऐसी कानून व्यवस्था हो गई है कि गठबंधन में शामिल किसी नेता को शर्मसार होने की जरूरत मसहूस होती है।
उन्होंने कहा कि चिराग जी खुद केंद्र सरकार में मंत्री है बिहार सरकार में भी उनके दो मंत्री शामिल है।डिप्टी सीएम समस्तीपुर में जीविका दीदी गठन के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में शिरकत करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।जब उन्हें जेडीयू विधायक अनन्त सिंह द्वारा पटना में जनसुराज पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन रैली में हिस्सा लेने पर सवाल किया गया तो डिप्टी सीएम ने साफतौर पर कहा कि यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और पार्टी इसपर जल्द ही कोई फैसला ले सकती है।
डिप्टी सीएम ने माना कि हाल के दिनों में बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है लेकिन सम्राट चौधरी की सरकार इस पर कड़ा एक्शन भी ले रही है।डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार की ही सोच थी कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका दीदी समूह का गठन किया और आज नतीजा सामने है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है।
उन्होंने जीविका दीदी महिलाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही नीतीश कुमार ने बीस साल तक सत्ता संभाली और उनके पदचिन्हों पर ही चलकर सम्राट चौधरी की सरकार चल रही है।इस अवसर पर जेडीयू के कई विधायक समेत जिले भर से काफी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद थी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट