समस्तीपुर : चार दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव का होगा आयोजन

DNB Bharat Desk

युवा कला आश्रम के संरक्षक महेंद्र प्रधान पशु प्रेमी, व लक्ष्मण कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर 2024 से 20 अक्टूबर 20 24 तक आयोजित होगी

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर : गजराज पैलेस के परिसर में चार दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें युवा कला आश्रम के संरक्षक महेंद्र प्रधान पशु प्रेमी, व लक्ष्मण कुमार ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 17 अक्टूबर 2024 से 20 अक्टूबर 20 24 तक आयोजित होगी,

समस्तीपुर : चार दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव का होगा आयोजन 2जिसमें प्रथम दिन 17 अक्टूबर 2024 को गजराज पैलेस बाजार समिति से थानेश्वर मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा सुबह 8:30 बजे निकलेगी, 18 अक्टूबर 20 24 को भव्य पूजा अर्चना एवं भजन संध्या लोक गायिका वैष्णवी एकता द्वारा थानेश्वर मंदिर परिसर में शाम 4:30 बजे से आयोजित होगी,

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर : चार दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव का होगा आयोजन 319 अक्टूबर 2024 नृत्य की यात्रा गजराज पैलेस में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी, और चौथे दिन 20 अक्टूबर 20 24 को भव्य नृत्य महोत्सव लोक गायिका कल्पना पटवारी द्वारा पटेल मैदान समस्तीपुर में आयोजित होगी, उक्त सभी कार्यक्रम में आयोजक ने सभी लोगों को शामिल होने का निमंत्रण दिया है,

समस्तीपुर : चार दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव का होगा आयोजन 4वहीं आयोजक ने बताया कि सभी कार्यक्रम बिल्कुल ही निशुल्क है आप अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावे, प्रेस वार्ता में पूर्व उप प्रमुख शिव शंकर महतो, शिक्षाविद शंकर प्रसाद शाह, जेपी सेंटर के निर्देशक महेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सतनारायण महतो, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article