अपराधी चाहे हरा गमछा पहने या उजला’, एनकाउंटर विवाद पर मंत्री का जवाब
डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार बिहार शरीफ प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आपदा के तहत पीड़ित परिवारों के बीच आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरण किया।
इस मौके पर बीडीओ मनीष कुमार भी मौजूद रहे।वही इस मौके पर महागठबंधन पर ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कथित “हरा गमछा एनकाउंटर” विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपराधी चाहे हरा गमछा पहने या किसी भी रंग का, यदि वह कानून तोड़ेगा और पुलिस पर हमला करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बिहारशरीफ पहुंचे मंत्री ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने, हत्या करने और अपराध करने वालों पर पहले भी कार्रवाई होती थी और आगे भी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई से अगर किसी को परेशानी होती है तो इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। मंत्री का यह बयान उस विवाद के बीच आया है, जब एनकाउंटर को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे।
वही मंत्री श्रवण कुमार एकंगरसराय प्रखंड के महुआबाग गांव पहुंचे जहां उन्होंने सीआरपीएफ के शहिद जवान मनीष कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।मनीष का निधन लंबी बीमारी के कारण हो गया था।
डीएनबी भारत डेस्क