समस्तीपुर: विवाहिता की हत्या कर घाट पर जलाया था शव, ससुर और सास गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और मृतका के शव को चिमथा मेला घाट पर जलाने की बात बताई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला खानुआ गांव का है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2025 को वीणा देवी को उनकी पुत्री पानो देवी की ससुराल से सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। सूचना मिलने पर वीणा देवी अपनी पुत्री की ससुराल पहुंचीं, जहां ससुराल वालों ने बताया कि उनकी पुत्री घर से भाग गई है। इसके बाद वीणा देवी ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए विद्यापतिनगर थाना में आवेदन दिया। इस मामले में विद्यापतिनगर थाना मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में पति अमित सहनी, ससुर हुलस सहनी और सास सुकुमरिया देवी को आरोपी बनाया गया था। उन पर मृतका की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

समस्तीपुर: विवाहिता की हत्या कर घाट पर जलाया था शव, ससुर और सास गिरफ्तार 2इसी क्रम में थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर हुलस सहनी और सुकुमरिया देवी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दर्ज किए गए स्वीकारोक्ति बयान में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि घटना के बाद मृतका के शव को चिमथा मेला घाट पर जला दिया गया था। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट  

Share This Article