कैमूर: शराब कारोबारी के बाइक की ठोकर से सड़क किनारे बैठा किसान घायल, अनियंत्रित बाइक गढ्ढे में पलटी, दहशत फैलाने के लिए तस्कर ने किया फायरिंग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद लगातार शराब तस्कर तस्करी का नया तरीका अपना रहे हैं । पुलिस सड़कों पर मुस्तैदी दिखा रही है तो लिंक रोड पकड़ कर शराब तस्करी का रास्ता खोज निकाला है।

- Sponsored Ads-

ताजा मामला कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के भरखर का है। जहां खेतों का पटवन करने के लिए किसान अपने खेत के सामने सड़क किनारे बैठा था तभी लाइट बूझा कर बोरा में शराब भर कर लेकर जा रहे दो शराब तस्कर की बाइक गड्ढे में पड़क कर किसान को धक्का मारते हुए नहर में पलट गई। जब किसान खेतों में पानी कर रहे अपने दूसरे भाई को चीलाया तब तक दूसरी बाइक से तस्कर के साथीपहुंच गए और हवा में फायरिंग करने लगे और चिल्लाने लगें कोई भी पास आएगा तो लोग गोली मार देंगे।

कैमूर: शराब कारोबारी के बाइक की ठोकर से सड़क किनारे बैठा किसान घायल, अनियंत्रित बाइक गढ्ढे में पलटी, दहशत फैलाने के लिए तस्कर ने किया फायरिंग 2किसानों को बढ़ता देख शराब की बोरी उठा कर दूसरी बाइक पर लोड कर लेकर चले गए और अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दिया। आज सुबह जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस घटना स्थल पहुंच कर एक खोखा और नहर में गिरी शराब तस्कर की बाइक को जप्त कर लिया है और पुलिस जांच में जुटी है।

अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे भैया धीरेंद्र कुमार को बाइक से शराब ले जा रहे शराब तस्करों द्वारा धक्का मार दिया गया ।जिसमें उनकी बाइक नहर में गिर गई फिर जब वह चिल्लाने लगे तो हवाई फायरिंग करते हुए पीछे से आ रहे दूसरे साथियों के बाइक पर बैठकर शराब लेकर वह भाग निकले हम लोगों ने सुबह पुलिस को जानकारी घटना का दिया है।मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि भरखर गांव के नहर के पास बीती रात खेत का पटवन करने के दौरान किसान के पैर में धक्का मारते हुए एक बाइक नहर में गिर गई थी ।

कैमूर: शराब कारोबारी के बाइक की ठोकर से सड़क किनारे बैठा किसान घायल, अनियंत्रित बाइक गढ्ढे में पलटी, दहशत फैलाने के लिए तस्कर ने किया फायरिंग 3उन लोगों द्वारा हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले थे। जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस घटना स्थल बाइक बरामद कर लिया गया है और घटना स्थल से खोखा भी मिला है। इस घटना में शामिल दो संदिग्धों की पहचान की गई है । दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही क्लियर होगा कि उनके बाइक पर शराब थी या फिर यह लोग कहां से आ रहे थे। पुलिस छापेमारी गिरफ्तारि को लेकर छापेमारि कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article