समस्तीपुर छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, एक का पीडीएस लाइसेंस भी रद्द

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार बर्नवाल के निर्देश पर तीन आरोपियों के सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। 

- Sponsored Ads-

प्रशासन के अनुसार कार्रवाई राहुल कुमार ,अवधेश पासवान और रामबाबू सहनी के अतिक्रमण पर की गई। इन लोगों ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से झोपड़ी और ढाबा का निर्माण कर रखा था। 

समस्तीपुर छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, एक का पीडीएस लाइसेंस भी रद्द 2भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा द्वारा पक्का निर्माण किए जाने के कारण उसे दो दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर उसके निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।

समस्तीपुर छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, एक का पीडीएस लाइसेंस भी रद्द 3इसके अलावा आरोपी अवधेश पासवान जो जन वितरण प्रणाली विक्रेता है, उसका पीडीएस लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि 23 सितंबर को वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 6 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26 के तहत जेल भेज दिया था।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article