भगवानपुर बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार,भेजे गए जेल

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भगवानपुर पुलिस ने बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि बीरपुर थाना क्षेत्र के खरमौली गांव निवासी प्रमोद महतो के पुत्र विजय कुमार तथा फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों बिशनपुर गांव निवासी सुजीत कुमार शाह के पुत्र संजीव कुमार भगवानपुर बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे।

 स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

मेडिकल जांच के बाद उन्हें व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article