दलसिंहसराय गोलीकांड का मुख्य आरोपी आनंद पासवान गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने बिछाया जाल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान लोकनाथपुर गंज निवासी आनंद पासवान के तौर पर हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना 11 फरवरी शाम की है।

- Sponsored Ads-

लोकनाथपुर गंज अस्पताल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के पास हुई थी। इस गोलीबारी में पप्पू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इस संबंध में गुड्डू कुमार ने थाने में लिखित आवेदन दिया था। इसके आधार पर प्राथमिकी में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

दलसिंहसराय गोलीकांड का मुख्य आरोपी आनंद पासवान गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने बिछाया जाल 2इस दल ने तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आनंद पासवान को गिरफ्तार किया पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आनंद पासवान के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Share This Article