समस्तीपुर: एसडीओ सदर ने कल्याणपुर के शांति इमरजेंसी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर को किया सील 

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत निजी अस्पतालों के संचालन से संबंधित प्राप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार के नेतृत्व में  शांति इमरजेंसी हॉस्पिटल, पूसा रोड, कल्याणपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान अस्पताल के संचालन से संबंधित आवश्यक वैध कागजात, चिकित्सक एवं पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं पाए गए।

जांच के क्रम में यह भी सामने आया कि अस्पताल में एक प्रसूता महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया था तथा नवजात बच्चे को उपचार के लिए भारत चाइल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जो की वो भी वैध नही है परिजनों ने इलाज के नाम पर लगभग 50 से 60 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया।मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शांति इमरजेंसी हॉस्पिटल के दोनों ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया। 

समस्तीपुर: एसडीओ सदर ने कल्याणपुर के शांति इमरजेंसी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर को किया सील  2प्रशासन द्वारा अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं संचालन से संबंधित अन्य बिंदुओं की भी जांच की गई।इसके बाद टीम द्वारा भारत चाइल्ड हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के एनआईसीयू में पांच नवजात बच्चों के भर्ती होने की जानकारी मिली। जांच में यह भी पाया गया कि वहां बच्चों के उपचार के लिए कोई विशेषज्ञ शिशु रोग चिकित्सक मौजूद नहीं था तथा एक आयुष चिकित्सक द्वारा गंभीर स्थिति वाले बच्चों का उपचार किया जा रहा था। 

इस संबंध में भी प्रशासन द्वारा आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, कल्याणपुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर: एसडीओ सदर ने कल्याणपुर के शांति इमरजेंसी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर को किया सील  3अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रखंड क्षेत्र में निजी अस्पतालों के संचालन, चिकित्सकीय व्यवस्था, आवश्यक दस्तावेज एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी। 

नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज  आलम की रिपोर्ट

Share This Article