डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर अन्तर्गत तेयाय ओपी पुलिस ने अलग-अलग गांव से चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष नूतन कुमारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 76/20 फतेहपुर निवासी रामानंद रावत के पुत्र महेश्वर रावत एवं महेश्वर रावत के पुत्र नूतून कुमार को फतेहपुर गांव से गिरफ्तार किया गया।
- Sponsored Ads-


वहीं दूसरी तरफ थाना कांड संख्या 189/10 तेयाय निवासी अजय सिंह के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया एवं कोर्ट नालसी संख्या 1199C/ 20 के आरोपी बसही गांव निवासी इंद्रदेव राम के पुत्र सिकंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट