वाहन जांच के दौरान 30 लीटर देशी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। भगवानपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 30 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि, पुलिस को देखते ही शराब तस्कर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान एसआई अमरदान तिग्गा पुलिस बल के साथ जयरामपुर बांध पर वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

वाहन जांच के दौरान 30 लीटर देशी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार 2पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई मोटरसाइकिल (संख्या BR09AF-9989) की तलाशी ली, जिसमें 30 लीटर देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर थाना लाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब और जब्त मोटरसाइकिल के संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार शराब कारोबारी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article