डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था और राह चलती बच्चियों के साथ हो रही छेड़खानी कि घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला है।
समस्तीपुर में जनसुराज कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि 202 विधायको की संख्या के दम पर एनडीए सरकार पर तो फिलहाल कोई खतरा नजर नही आ रहा है लेकिन सम्राट चौधरी पर खतरा मंडरा रहा है।उन्होंने सीधा आरोप लगाया है कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री खुद अपराधी और दागी हो उनसे बेहतर विधि व्यवस्था की उम्मीद करना ही बेमानी है।
पीके ने बिहार के वर्तमान हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बीजेपी जल्द ही सम्राट चौधरी को हटाकर दूसरा मुख्यमंत्री बना सकती है।क्योंकि सम्राट चौधरी से बिहार की कानून व्यस्था के साथ ही शासन नही सम्भल रहा है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट