डीएनबी भारत डेस्क
15 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय ध्वज कब कहां कैसे फहराएं जाएंगे से संबंधित वीरपुर वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर के द्वारा आम नागरिकों, पदाधिकारियों , विभिन्न विभागों के कर्मीयों से अपने अपने निकटतम राष्ट्रीय ध्वजा रोहण स्थलों पर शामिल होने से संबंधित अपीलों को करते हुए विभिन्न कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने से संबंधित समय सारिणी को जारी किया है।

उन्होंने बताया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 8,30 बजे, वीरपुर थाना में 9 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9,20 बजे, वीरपुर इण्डेन ग्रामीण गैस वितरण केंद्र में 9,45 बजे, वीरपुर पूर्वी पंचायत भवन में 10 बजे, प्रखंड संसाधन केंद्र में 10,10 बजे,बाल विकास परियोजना कार्यालय में 10,30 बजे, उच्च विद्यालय वीरपुर में 10,45 बजे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त दलीत महां दलित मुहल्लों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने हैं।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट