नालंदा: इस्लामपुर विधानसभा से राजद विधायक राकेश रौशन ने चुनाव आयोग पर लगाया धांधली का गंभीर आरोप

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

एसआईआर में धांधली के आरोप को लेकर इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक राकेश रौशन ने सोमवार को प्रेस वार्ता की और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े किए। विधायक ने आरोप लगाया कि एक तरफ चुनाव आयोग एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से चलाने का दावा करता है, वहीं इस्लामपुर विधानसभा की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मृत व्यक्तियों के नाम अब भी दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि 174 इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर यह फर्जीवाड़ा साफ दिख रहा है।

नालंदा: इस्लामपुर विधानसभा से राजद विधायक राकेश रौशन ने चुनाव आयोग पर लगाया धांधली का गंभीर आरोप 2राकेश रौशन ने उदाहरण देते हुए बताया कि एकंगरसराय प्रखंड के सिर्फ तीन मतदान केंद्रों पर ही 13 मृत व्यक्तियों के नाम अब भी वोटर लिस्ट में मौजूद हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गहन मतदाता पुनरीक्षण किया गया और फॉर्म में सेल्फ डिक्लेरेशन की प्रक्रिया अपनाई गई, तो फिर मृत मतदाताओं के नाम सूची में कैसे रह गए?

 नालंदा: इस्लामपुर विधानसभा से राजद विधायक राकेश रौशन ने चुनाव आयोग पर लगाया धांधली का गंभीर आरोप 3उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर यह दावा किया था कि सभी मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं और जिनका नाम दो जगह पर दर्ज है, उसे भी काटा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी आयोग से 15 ऐसे नाम देने को कहा था, जिनसे फर्जीवाड़ा साबित हो सके। “हमारे पास सिर्फ इस्लामपुर विधानसभा से ही ऐसे कई नाम हैं जो आयोग के दावों को गलत साबित करते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article