पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जेडीयू एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार पहुंचे बिहार शरीफ, चुनावी बैठक में की शिरकत

DNB Bharat Desk

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार लगातार चुनावी बैठकों में जुटे हैं। बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में एनडीए की चुनावी बैठक आयोजित हुई, जिसमें एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

नीरज कुमार ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव बंगाल और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को फर्जी बता रहे हैं, इसका मतलब तेजस्वी यादव फर्जी विधायक हुए,तो उन्हें राघोपुर विधायक पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और अगर चुनाव पर सवाल उठाया जा रहा है तो जनता के बीच इसका हिसाब होना चाहिए।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जेडीयू एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार पहुंचे बिहार शरीफ, चुनावी बैठक में की शिरकत 2जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि सामाजिक अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द ट्रायल पूरा कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि अपराधी कानून से बच नहीं सकते और पुलिस उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है।

Share This Article