समस्तीपुर के शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन ने की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा, अक्टूबर में करेंगे नामांकन

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर के जाने-माने शिक्षाविद डॉ. धर्माश रंजन उर्फ अंकुर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है। स्नातक क्षेत्र के चुनाव को लेकर वह लंबे समय से क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। बुधवार शाम उन्होंने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की।

- Sponsored Ads-

डॉ. धर्माश रंजन ने कहा कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में शुभमुहूर्त देखकर किसी भी दिन नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपना चुनावी घोषणापत्र भी जारी किया। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय के कई कॉलेजों में अब तक पीजी की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। इसके कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है। खासकर छात्राओं को दूरी और आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई बार पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। यदि वह निर्वाचित होते हैं तो क्षेत्र के सभी कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में प्रयास करेंगे, ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़े। 

समस्तीपुर के शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन ने की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा, अक्टूबर में करेंगे नामांकन 2उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार विस्तार के बावजूद उच्च शिक्षा ग्रहण करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। खासकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में छात्र कोटा सहित अन्य शहरों में जाते हैं।

डॉ. रंजन ने कहा कि कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, आवश्यक उपस्कर और प्रयोगशालाओं की व्यवस्था के साथ-साथ खेल मैदान उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

 सभी संकायों में पर्याप्त शिक्षक हों और कॉलेजों में नियमित रूप से पढ़ाई हो, इसके लिए भी वह आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं। उनके माता-पिता ने भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार लोगों की सेवा की है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें लोगों का सहयोग और सम्मान मिल रहा है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article