डीएनबी भारत डेस्क
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय स्थित+2 बैधनाथ प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय पर 2298 वे मतदाताओं के लिए 4 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

जिसमें से 922 मतदाताओं ने अपने अपने पसंद के अध्यक्ष और सचिव पद पर अपने भाग्य को आजमा रहे प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर में धर्म राज सहनी व सहदेव सहनी के भाग्य को मतदाताओं ने मत पेटी में बंद कर दिया है।
वहीं सचिव पद के त्रिकोणीय संघर्ष में भाग्य आजमा रहे अमर जीत सहनी ,अशोक सहनी, महेश सहनी के भी पक्ष में मतदाताओं ने अपने अपने मतदान का प्रयोग करते हुए मत पेटी में बंद कर दिया है।
इस संबंध में प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर ने बताया कि आज ही मतों की गनना कर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया किया वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुरू कर दिया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट