नालंदा में आवास सहायक को ग्रामसभा से लौटने के दौरान बदमाशो ने किया हमला, मारपीट से भड़का संध, हड़ताल की थी चेतावनी

DNB Bharat Desk

नालंदा में ग्रामसभा से लौट रहे आवास सहायक शंभू कुमार के साथ बदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना चंडी थाना क्षेत्र के हांसेपुर गांव के पास की है। बदमाशों ने बाइक रुकवाकर आवास सहायक शंभु कुमार के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े।

इलाज के लिए उन्हें थरथरी पीएचसी ले जाया गया, जहां से बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।शंभु कुमार थरथरी प्रखंड के जैतपुर और अमेरा पंचायत के आवास सहायक हैं। बुधवार को जैतपुर पंचायत में ग्राम सभा के बाद वह पंचायत सचिव दीपक कुमार को हांसेपुर छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तीन-चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर हमला कर दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

नालंदा में आवास सहायक को ग्रामसभा से लौटने के दौरान बदमाशो ने किया हमला, मारपीट से भड़का संध, हड़ताल की थी चेतावनी 2बताया जा रहा है कि पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कथित लेन-देन को लेकर आमसभा में भी हंगामा हुआ था। जख्मी ने इस मारपीट का आरोप जैतपुर पंचायत मुखिया के सहयोगियों पर लगाया गया है। घटना के बाद आवास सहायक संघ ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

Share This Article