हवाई फायरिंग करते भागे बदमाश, नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के थरथरी बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने साइबर कैफे में जमकर उत्पात मचाया। करीब 10 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने तोड़फोड़ की और दहशत फैलाने के लिए 4-5 राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

संचालक हरे राम कुमार ने बताया कि बदमाशों ने अचानक हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वह काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। हमले में कंप्यूटर समेत कई सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी साजिद अख्तर के अनुसार, चार-पांच दिन पहले भारत गैस एजेंसी के पास सिलेंडर लेने के दौरान कैफे संचालक और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
डीएनबी भारत डेस्क