डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना की पुलिस ने गहण छापेमारी कर शुक्रवार की रात अलग अलग मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया की देर रात छापेमारी कर अलग अलग मामले के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Sponsored Ads-

तीनो आरोपी न्यायलय वारंटी था। जो काफी समय से फरार चल रहा था। गोधना निवासी लक्ष्मण दास का पुत्र रवि कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में शिबूटोल निवासी मौऊजी यादव का पुत्र मोती यादव, बद्री यादव का पुत्र सुरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने तीनो गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बेगुसराय भेज दिया।
बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
