डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक वॉलीबॉल खिलाड़ी को गोली मारकर घायल कर दिया है।

घायल अवस्था में वॉलीबॉल खिलाड़ी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।वही गोलीबारी की घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखी जा रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ममता होटल स्थित बीच बाजार की है। घायल वॉलीबॉल खिलाड़ी की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के रहने वाले गोविंद कुमार के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार अपने मोटरसाइकिल से गांव से बेगूसराय मैंन बाजार किसी काम के लिए आ रहा था। इस दौरान बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े ममता होटल के पास घेर लिया और ताबड़तोड़ उसे पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसमें वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार को दो गोली लग गई। गोली लगने के बाद गोविंद कुमार बेहोश होकर बीच सड़क पर ही गिर गया।
और अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए चलते बने। गोली चलने के बाद सड़कों पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। हालांकि घटनास्थल पर एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने के दौरान सड़कों पर ही एक जिंदा कारतूस गिरा पड़ा हुआ है और काफी संख्या में पुलिस बल को यहां लगाया गया है। इस घटना के बाद लोगों ने बताया है कि अब अपराधी पूरी तरह से बैंखौफ हो चुके हैं।
और दिनदहाड़े जहां-तहां गोली मारकर किसी को गोली मार दी है। और किसी को गोली मारकर घायल कर दे रहा है। अपराधी के बीच पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। हालांकि इस गोलीबारी की घटना को लेकर लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कई थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है
डीएनबी भारत डेस्क