मारपीट मामले के आरोपी को बछवाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के सलेमपुर गांव में गुरूवार की देर रात बछवाड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर एससी एसटी व मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद सलेमपुर गांव में छापेमारी कर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने अरूण ईश्वर का पुत्र शिवम् कुमार ईश्वर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध बहरामपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी सुरेश चौधरी का पुत्र धनीश कुमार चौधरी के द्वारा बछ्वाड़ा थाना में मारपीट व एससी एसटी का मामला दर्ज कराया था। उक्त आरोपी से पूछताछ कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Share This Article