डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर(बेगूसराय): तेयाय ओपी पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा, लूटे गए तीन एंड्रॉयड मोबाइल और दो कीपैड मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं, लूट की गई मोटरसाइकिल के सभी पार्ट्स भी अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि कांड संख्या 337/26, बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए तेघड़ा थाना क्षेत्र के शिवनाथ महतो के पुत्र अंकेश कुमार एवं देवेंद्र सिंह के पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल के सभी अलग-अलग पार्ट्स बरामद किए गए।
इसके अलावा एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट