डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:जनसुराज पार्टी की तरफ से समस्तीपुर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री और कवि रामधारी सिंह दिनकर की एक साथ जयंती समारोह आयोजित की गई।इस अवसर पर नेताओ ने दोनो महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि एक ने समाज के हित मे और दूसरे ने साहित्य के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन करने का काम किया है।
दलित समाज से आने वाले बिहार के पहले मुख्यमंत्री के रूप में भोला पासवान शास्त्री दलित समाज को समाज की मुख्य धारा में लाने का बड़ा काम किया है।वहीं कवि रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी रचनाओं से समाज की विषमताओं को दूर करने का काम किया है।
इसलिए अलग अलग क्षेत्र में काम करने के बावजूद एक साथ दोनो महापुरुषों की जयंती मनाकर हम उनको याद करते है।इस अवसर पर जनसुराज के नेताओ के साथ ही काफी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट