बेगूसराय में एनडीए की पदयात्रा:  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मंत्री राम कृपाल यादव हुए शामिल, विपक्ष पर बोला तीखा हमला

DNB Bharat Desk

एनडीए की ओर से आज बेगूसराय में भी पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं बेगूसराय के प्रभारी मंत्री तथा बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव भी शामिल रहे। सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने इस पदयात्रा में भाग लिया एवं पूरा शहर कार्यकर्ताओं के नारों से गुजता रहा।

- Sponsored Ads-

एनडीए कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का आरोप है कि आज विपक्ष और खासकर के कांग्रेस देश में और अराजकता का माहौल फैलाना चाहता है एवं राजतंत्र की व्यवस्था को फिर से कायम करना चाहता है । इसलिए तमाम तरह के एजेंडा फैलाकर और भीड़ तंत्र को खड़ा करके सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। लेकिन भारत की जनता अब इन सब बातों से ऊपर उठकर भारत के विकास को देख रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार लगातार देश हित में काम कर रही है । आज देश ही नहीं बरन विदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है और इसके पीछे यही राजतंत्र के चाहने वाले लोग हैं ।

बेगूसराय में एनडीए की पदयात्रा:  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मंत्री राम कृपाल यादव हुए शामिल, विपक्ष पर बोला तीखा हमला 2केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले समाज से आते हैं और यही राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं को हजम नहीं हो रहा है कि वह जनता के चहेते कैसे हैं एवं प्रधानमंत्री कैसे बन गए । वही बेगूसराय के प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव ने भी लोगों से अपील की की आज जिस तरह की साजिश पूरे देश में की जा रही है एवं भ्रम को फैलाया जा रहा है इससे बच के रहना चाहिए और देश के विकास के लिए जो काम कर रहा है उसके पक्ष में ही जनता का मत रहा है और आगे भी रहेगा ऐसा विश्वास रखना चाहिए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article