डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंपुर थाना पहुंचकर बिपार्ड गया के उप निदेशक श्री मति मंजूषा ने सोमवार को चौकिदार के परिजनों को चार लाख रुपया प्रदान किया।
बताते चले कि विभागीय आदेश से गत 2 अप्रैल को खोदावंदपुर थाना से चौकीदार मुशहरू यादव सहित कुल छह चौकीदार बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक ऐडमिस्ट्रेशन गया ट्रेनिंग के लिए गए थे।
- Sponsored Ads-

जहां प्रशिक्षण के दौरान चौकीदार मुशहरू यादव का निधन गत बुधवार 5 अप्रैल को हृदयघात की वजह से हो गया था। घटना के बाद अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी,थानाध्यक्ष सुदीन राम के समक्ष खोदावंदपुर थाना के चौकिदार मुसहरू यादव की विधवा पत्नी शोभा देवी को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
