मंत्री श्रवण कुमार का उपेन्द्र कुशवाहा को दो टुक जहां जा रहे हैं वहां खोजें हिस्सेदारी

DNB Bharat

राजगीर के कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा पर ली चुटकी।

डीएनबी भारत डेस्क 

हर वर्ष की भांति इस साल भी अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल नालंदा जिला के राजगीर में जनता दल यूनाइटेड के द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा आयोजन किया जाता है। जिसमें नालंदा जिले के सभी जदयू कार्यकर्ता शामिल होते हैं।

- Sponsored Ads-

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से मिलना जुलना एवं पार्टी के मजबूत करने पर भी चर्चा होती है। वही मंत्री श्रवण कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा जनता दल यूनाइटेड में अपनी हिस्सेदारी की मांग को लेकर कहा कि जदयू में उन्हें कोई भी हिस्सेदारी मिलने वाला नहीं है। जहां वह जा रहा है वहां अपनी हिस्सेदारी की बात करें।

उन्होंने कहा कि जब जनता दल यूनाइटेड छोड़कर वहां जा रहे हैं तो छोड़ने वाले को हिस्सा कभी नहीं मिलता है। उन्होंने जहां जाने की बात सोची है वहां भी उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला है। अगर यहां कुछ नहीं मिला तो उन्हें कहीं भी कुछ मिलने वाला नहीं है।

अगर उपेंद्र कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड में स्थिर से रहेंगे तो उन्हें एमपी, एमएलए, सरकार रही तो मंत्री बनने का भी मौका मिलेगा। अगर आप आया राम गया राम की तरह कीजिएगा तो कहां से कुछ मिलेगा। क्योंकि इस दल में बहुत लोग आते जाते रहते हैं। एक मुख्यमंत्री ही हैं कि वह सबों की चिन्ता करते हैं। और यही कारण है कि प्रदेश की जनता उन्हें अनवरत आशीर्वाद दे रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article