साहेबपुरकमाल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत सरकार की शैक्षणिक लाभकारी योजना से छात्र छात्राओं एवं अभिभावक को कराया गया अवगत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल प्रखण्ड क्षेत्र में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम को बीईओ एवं सीओ ने किया संबोधित।

डीएनबी भारत डेस्क 

शिक्षा के बगैर स्वस्थ, शिक्षित, विकसित एवं समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी को लेकर बिहार सरकार शिक्षा विभाग के निर्देश पर पूरे बिहार के सभी जिला व प्रखण्ड स्तर पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को राज्य सरकार के द्वार दी जाने वाली शैक्षणिक लाभकारी योजनाओं के बारे में प्रखण्ड पदाधिकारियों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।

- Sponsored Ads-

साहेबपुरकमाल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत सरकार की शैक्षणिक लाभकारी योजना से छात्र छात्राओं एवं अभिभावक को कराया गया अवगत 2

इसी क्रम में राज्य सरकार के आदेश के आलोक में बेगूसराय जिलाधिकारी एवं शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर साहेबपुरकमाल प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलमलिक परिसर में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने सीओ की उपस्थिति में विद्यालय के छात्र छात्राओं और अभिभावकों को शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत संबोधित किया और बच्चों को साइकिल, पोशाक, छात्रवृति, निस्साहय छात्र छात्राओं को निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था सहित अन्य शिक्षा के संबंधित शैक्षणिक लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया और उपस्थित अभिभावकों से शैक्षणिक सुझाव भी लिए।

इस दौरान विद्यालय प्राचार्य धीरेंद्र कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षक अजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा में व्यापक स्तर पर सुधार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास का संवाद उपस्थिति लोगों को सुनाया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article