नालंदा: जमुई घटना के विरोध में एबीवीपी का आक्रोश मार्च, वायरल वीडियो मामले में एबीवीपी का प्रदर्शन,आरोपियों को फांसी देने की मांग

DNB Bharat Desk

जमुई में सामने आई घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। घटना के विरोध में बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच के प्रांतीय सह संयोजक सुमित पटेल ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्र और छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से समाज में गलत संदेश गया है और वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

नालंदा: जमुई घटना के विरोध में एबीवीपी का आक्रोश मार्च, वायरल वीडियो मामले में एबीवीपी का प्रदर्शन,आरोपियों को फांसी देने की मांग 2उन्होंने कहा कि आक्रोश मार्च के माध्यम से सरकार से व्यवस्था में सुधार करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले के आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

Share This Article