रसोई पर महंगाई की मार: समस्तीपुर में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, बोले- ‘आम जनता का बजट बिगड़ा, गैस के दाम कम करे केंद्र’

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार समस्तीपुर ज़िला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में रसोई गैस की भारी किल्लत एवं लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध मे एक जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन ज़िला कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मगरदही घाट तक पहुँचा।

- Sponsored Ads-

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। मगरदही घाट पर पहुँचकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया। इसके उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने की। विरोध प्रदर्शन में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी नदीम अख्तर अंसारी ने भाग लिया।

रसोई पर महंगाई की मार: समस्तीपुर में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, बोले- 'आम जनता का बजट बिगड़ा, गैस के दाम कम करे केंद्र' 2सभा को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और आपूर्ति की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस की कीमतों को तत्काल कम किया जाए और आम जनता को राहत प्रदान की जाए। अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकार द्वारा इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में अपने आंदोलन को और तेज करेगी।

Share This Article