नालंदा: बिजली संकट के कारण पावापुरी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में उत्पन्न हुई पानी की समस्या, मेडिकल छात्राओं को शौच के लिए जाना पड़ता है बाहर, छात्रों ने किया प्रदर्शन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

करोड़ों रुपये की लागत से बना पावापुरी मेडिकल कॉलेज इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। पिछले एक साल से यहां लगातार समस्याएं बनी हुई हैं, वहीं बीते दो दिनों से बिजली संकट ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं। बिजली नहीं रहने के कारण पानी की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे कॉलेज परिसर में शौचालय तक इस्तेमाल के लायक नहीं बचे हैं।

नालंदा: बिजली संकट के कारण पावापुरी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में उत्पन्न हुई पानी की समस्या, मेडिकल छात्राओं को शौच के लिए जाना पड़ता है बाहर, छात्रों ने किया प्रदर्शन 2स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि यहां पढ़ने वाली जीएनएम छात्राओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से नाराज छात्राओं ने कॉलेज कैंपस में प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि उन्होंने कई बार लिखित रूप से कॉलेज प्रबंधन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

नालंदा: बिजली संकट के कारण पावापुरी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में उत्पन्न हुई पानी की समस्या, मेडिकल छात्राओं को शौच के लिए जाना पड़ता है बाहर, छात्रों ने किया प्रदर्शन 3उनका आरोप है कि हर बार बिजली जाते ही पानी की समस्या खड़ी हो जाती है, जिससे पढ़ाई और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है और जल्द ही समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article